रायपुर : बिलासपुर में दो कार्यों के लिए 75 लाख स्वीकृत

          उप मुख्यमंत्री रुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी

          रायपुर (BCC NEWS 24): नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बिलासपुर नगर निगम में दो कार्यों के लिए 75 लाख रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने दोनों कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

          नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-3 में उसलापुर हांफा मोड़ तिराहा में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद मूर्ति स्थापित करने एवं चबूतरा निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-13 में दीनदयाल कॉलोनी मंगला के पास सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। 



                    Hot this week

                    रायपुर : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

                    पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना प्राथमिकता:...

                    रायपुर : पक्के स्कूल भवन से बच्चों को मिला बेहतर शिक्षा का आधार

                    मद्देड़ में पूर्व माध्यमिक शाला का नया भवन तैयार,...

                    रायपुर : वन मंत्री केदार कश्यप आज कोरबा जिले के प्रवास पर

                    अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न...

                    Related Articles

                    Popular Categories