रायपुर : सगुनघाट एवं मिसमा एनीकट के कार्यों के लिए 8.20 करोड़ रुपये स्वीकृत

          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग सुकमा जिले के दो एनीकट के कार्यों के लिए 8 करोड़ 20 लाख 58 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। विकासखण्ड-छिन्दगढ़ के सगुनघाट एनीकट कम काजवे बारू नदी के कार्य के लिए 4 करोड़ 19 लाख 57 हजार रूपए स्वीकृत किए है। इसी तरह से विकासखण्ड-सुकमा के मिसमा एनीकट कम काजवे योजना निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ एक लाख एक हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल एवं कृषकों के द्वारा स्वयं के साधन से 60 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। सिंचाई योजनाओं के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।



                    Hot this week

                    रायपुर : हथखोज की स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन में हादसे की जांच

                    जांच में खुलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, क्रेन संचालन पर...

                    रायपुर : जशपुर में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम, राज्य शासन ने मंजूर किए 5.49 करोड़

                    करीब 4 एकड़ में बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम, क्षेत्र की...

                    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ

                    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को अब निःशुल्क रेतरायपुर...

                    Related Articles

                    Popular Categories