रायपुर : प्राकृतिक आपदा से जनहानि के दो मामलों में परिजनों को 8 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत

              रायपुर (BCC NEWS 24): जशपुर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा के कारण हुई जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत कुल 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुनकुरी तहसील के ग्राम बेने निवासी स्वर्गीय सावित्री बाई की 18 सितम्बर 2024 को नहर के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस मामले में उनके निकटतम वारिस, पति प्यारू राम को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इसी प्रकार, सन्ना तहसील के ग्राम फुलझर निवासी स्वर्गीय सुखनाथ एक्का की 12 जुलाई 2025 को पुलिया से फिसलकर पानी में गिरने और डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतक के पिता बेलसन एक्का को निकटतम वारिस के रूप में 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आर.बी.सी. 6-4 प्रावधान के तहत आर्थिक सहायता निरंतर प्रदान की जा रही है, जिससे पीड़ित परिवारों को संबल मिल सके।


                              Hot this week

                              रायपुर : बाल विवाह मुक्त और सशक्त समाज की दिशा में सूरजपुर की पहल

                              पंचवटी में जागरूकता शिविर के माध्यम से महिलाओं, किशोरियों...

                              Related Articles

                              Popular Categories