रायपुर : आकस्मिक मृत्यु के दो प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

              रायपुर (BCC NEWS 24): जांजगीर-चांपा जिले में आकस्मिक आपदा मृत्यु के दो प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत कुल 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील शिवरीनारायण अंतर्गत ग्राम करमंदी निवासी श्री सुमेश कुमार गहरे की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती रेखा गहरे को 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार तहसील पामगढ़ के ग्राम चेऊडीह निवासी श्री संजय टंडन की लू लगने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती संगीता टंडन को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories