रायपुर : आरसीसी नालियों के निर्माण के लिए 99.25 लाख मंजूर

            उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्राविधिक स्वीकृति आदेश जारी

            रायपुर (BCC NEWS 24): नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने धमतरी जिले के कुरूद नगर पालिका में दो आरसीसी नालियों के लिए 99 लाख 25 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी प्राविधिक मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।  नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने कुरूद नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-1 में भारतीय स्टेट बैंक से छोटे नहर तक आरसीसी नाली के निर्माण के लिए 53 लाख 17 हजार रुपये मंजूर किए हैं। विभाग ने वार्ड क्रमांक-21 में मंगलम हार्डवेयर से छोटे नहर तक आरसीसी नाली के लिए 46 लाख 8 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। 


                          Hot this week

                          रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्टाल की सराहना की

                          प्रधानमंत्री ने बस्तर के कलाकारों से की आत्मीय बातचीतडोकरा,...

                          रायपुर : बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की

                          पहले सेमीफाइनल में संस्कारधानी का मुकाबला न्यायधानी सेरायपुर (BCC...

                          Related Articles

                          Popular Categories