रायपुर : कारखानों में सुरक्षा संबंधी जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 मार्च को

            रायपुर (BCC NEWS 24): औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा कारखानों में सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, इसी क्रम में बुधवार 25 मार्च को सवेरे 10 बजे बिलासपुर स्थित देवकीनंदन सभागृह में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा कारखाने में दुर्घटना संभावना शून्य करने के प्रयास संबंधी एक दिवसीय जागरूकता संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुनील जैन, आयुक्त बिलासपुर संभाग करेंगें तथा इस कार्यक्रम में श्री संजय अग्रवाल, कलेक्टर बिलासपुर, श्री रजनेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री प्रकाश कुमार सर्वे, आयुक्त नगर निगम, श्री मनीष श्रीवास्तव, संचालक आईएचएस रायपुर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। 

            जागरूकता कार्यक्रम में राज्य में स्थापित कारखानों में संभावित दुर्घटना को शून्य करने की दिशा में सकारात्मक पहलुओं पर राज्य स्थित विभिन्न स्पंज आयरन फैक्टरियों के द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सुरक्षा के विविध पहलुओं सहित अग्निसुरक्षा पर भी जानकारी दी जावेगी। एक दिवसीय कार्यक्रम का अभिकेन्द्र सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिक रहेगा, जिसमें विभिन्न पावर प्वाइंट प्रस्तुति से कारखानों में शून्य दुर्घटना को सुनिश्चित करने की दिशा में उपस्थित जनसमूह को जागरूक, प्रशिक्षित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में बिलासपुर जिला के अलावा छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित स्पंज आयरन संयंत्रों में कार्यरत कारखाना प्रबंधन व कर्मकारों की भागीदारी रहेगी।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories