रायपुर : साय सरकार का सुशासन तिहार बना मददगार मिनटों में टाकेश्वरी को मिला राशन कार्ड

            रायपुर (BCC NEWS 24): बलौदाबाजार जिला के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहतरा की रहने वाली टाकेश्वरी साहू के लिए सुशासन तिहार खुशियों की एक नई सौगात लेकर आया। टाकेश्वरी लंबे समय से अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए परेशान हो रही थीं और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही थी, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। इसी बीच जब उन्हें गांव में मुनादी के जरिए पता चला कि सुशासन तिहार 2026 के तहत विशेष शिविर का आयोजन होने वाला है, तो उनकी उम्मीदें एक बार फिर जाग उठीं। उन्होंने बिना देर किए पंचायत में लगे शिविर में पहुंचकर अपना आवेदन जमा किया, जहाँ शासन-प्रशासन की सक्रियता का ऐसा नजारा देखने को मिला कि उनका राशन कार्ड तत्काल बनाकर उन्हें सौंप दिया गया।

            हाथ में अपना नया राशन कार्ड पाकर टाकेश्वरी साहू की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, क्योंकि जिस काम के लिए वे महीनों से भटक रही थीं, वह सुशासन की पहल से मिनटों में पूरा हो गया। इस त्वरित समाधान से अभिभूत होकर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता प्रकट की। टाकेश्वरी का कहना है कि यह सरकार की संवेदनशीलता ही है कि आज पूरा शासन-प्रशासन खुद चलकर ग्रामीणों के दरवाजे तक पहुँच रहा है। घर बैठे समस्याओं का निराकरण होने से न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि आम जनता का लोकतंत्र और व्यवस्था पर भरोसा भी और अधिक मजबूत हुआ है।


                          Hot this week

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता

                          भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए मुख्यमंत्री...

                          रायपुर : लोगों की समस्याओं का समाधान शासन-प्रशासन की प्राथमिकता – अरुण साव

                          जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनी नागरिकों की समस्याएं520...

                          कोरबा : BALCO के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

                          बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की...

                          Related Articles

                          Popular Categories