रायपुर : रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि मिलने से सावित्री बाई के चेहरे पर आई खुशी

          आमगांव की सावित्री बाई यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु भैय्या का जताया आभार

          रायपुर (BCC NEWS 24): रक्षाबंधन के पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से आमगांव निवासी श्रीमती सावित्री बाई यादव के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। उन्होंने समय पर राशि मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विष्णु भैय्या को धन्यवाद दिया। श्रीमती सावित्री बाई यादव स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं और समूह की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर रक्षाबंधन के लिए राखियां तैयार कर रही हैं। राखी बनाने के कार्य से उन्हें अपनी मेहनत का आर्थिक लाभ भी मिल रहा है। त्योहार के अवसर पर समूह से जुड़कर आय अर्जित करने के साथ महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से उनके लिए यह रक्षाबंधन और भी खास बन गया है।

          उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर महतारी वंदन योजना की राशि मिलना उनके लिए खुशी की बात है। यह राशि त्योहार के समय परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित होगी। साथ ही राखियां तैयार कर मिलने वाली आय से भी त्योहार की तैयारियों में सहयोग मिल रहा है। श्रीमती सावित्री बाई यादव ने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को नियमित आर्थिक संबल मिल रहा है। हर माह मिलने वाली सहायता राशि से परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से त्योहार की खुशियां और बढ़ गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार की सहायता से महिलाओं में आर्थिक आत्मविश्वास बढ़ रहा है। वहीं स्व-सहायता समूह से जुड़कर राखी जैसे स्थानीय उत्पाद तैयार करने से महिलाओं को अपनी मेहनत से अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर मिल रहा है।



                    Hot this week

                    रायपुर : राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम

                    विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रदर्शनी एवं प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता के माध्यम...

                    रायपुर : 24 अगस्त को छिंदगढ़ में लगेगा मेगा आयुष्मान कैंप

                    186 टीमें संभालेंगी मोर्चा, सुबह 8 बजे से रात...

                    रायपुर : महतारी वंदन से आर्थिक संबल, वय वंदन से स्वास्थ्य सुरक्षा

                    भूरी देवी के परिवार को मिली योजनाओं से दोहरी...

                    Related Articles

                    Popular Categories