महिला पोल वॉल्ट में भारत को दिलाया पहला एशियन गेम्स पदक, कांस्य जीतकर बढ़ाया देश का गौरव
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर दी बधाई
रायपुर (BCC NEWS 24): वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की महिला पोल वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली बारानिका एलंगोवन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री चौधरी ने कहा कि बारानिका एलंगोवन ने महिला पोल वॉल्ट स्पर्धा में भारत को एशियन गेम्स इतिहास का पहला पदक दिलाकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी यह ऐतिहासिक छलांग भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि बारानिका की मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प ने साबित किया है कि लक्ष्य बड़ा हो तो मजबूत संकल्प के साथ नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि देश की युवा खेल प्रतिभाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायी है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बारानिका एलंगोवन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बड़ी सफलताएं हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

(Bureau Chief, Korba)







