रायपुर : महतारी वंदन योजना से बेटी के भविष्य को दी सुरक्षा

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी पहल बनकर सामने आ रही है। इस योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अपने परिवार के भविष्य को भी बेहतर बना रही हैं। मुंगेली जिले की सुनीता साहू इसकी एक मिसाल हैं। सुनीता अपने क्षेत्र में एक छोटा फैंसी स्टोर संचालित करती हैं। पहले सीमित संसाधनों के कारण उन्हें अपने व्यवसाय को बढ़ाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता ने उनके लिए नई संभावनाएं खोल दी हैं

              सुनीता बताती हैं कि योजना से मिलने वाली राशि से वे अपने स्टोर के लिए नए-नए सामान खरीदती हैं। इससे दुकान में ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलने लगे हैं और बिक्री भी बढ़ी है। धीरे-धीरे उनका छोटा कारोबार अब बेहतर तरीके से आगे बढ़ रहा है। सुनीता केवल व्यवसाय ही नहीं बढ़ा रहीं, बल्कि अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में भी कदम उठा रही हैं। फैंसी स्टोर से होने वाली आय का एक हिस्सा वे नियमित रूप से सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अपनी बेटी के खाते में जमा करती हैं, ताकि उसकी शिक्षा और भविष्य की जरूरतों के लिए आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सुनीता का कहना है कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें आर्थिक मदद के साथ आत्मविश्वास भी दिया है। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से सिलाई के हुनर को मिले पंख

                              रायपुर (BCC NEWS 24): महिलाओं को आर्थिक रूप से...

                              रायपुर : मदिरा दुकान राजदीप इंटरप्राइजेस के प्रबंधक को नोटिस

                              प्रतिबंधित बीयर के विक्रय के मामले में आबकारी विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories