रायपुर : इंडिजिनस संस्कृतियों के अध्ययन और प्रचार प्रसार पर सेमिनार

          रायपुर: इंटरनेशन सेंटर फॉर कल्चरल स्टडीज़ के रायपुर चैप्टर का पहला सेमिनार आज पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया। इस सेमिनार में विश्व की इंडिजेनस संस्कृतियों का अध्ययन और प्रचार प्रसार पर चर्चा की गई । इंटरनेशन सेंटर फॉर कल्चरल स्टडीज़ की स्थापना सन् 1997 में नागुपुर में की गई। इस संस्था में 40 से भी अधिक देशों की सहभागिता है , जिसकी पहल भारत ने की है और यह एक अंतर्राष्ट्रीय संस्थान है । सेमिनार में प्रोफ़ेसर एल. एस . गजपाल ने तिब्बत की संस्कृति के विषय में सेमिनार की प्रस्तुति की। सेमिनार में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर एवं पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर्स, पीएचडी स्कालर्स एवं B.Ed. के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। आज के सेमिनार में वनवासी कल्याण आश्रम के श्री राजीव शर्मा जी ने  संस्था के क्रियाकलापों एवं भविष्य की गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला।



                    Hot this week

                    रायपुर : विष्णुभोग धान से निर्मित राखियों ने बढ़ाया जीपीएम का मान, गुजरात और लुधियाना से मिले ऑर्डर

                    दिल्ली की राष्ट्रीय प्रदर्शनी में छाईं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की राखियां,...

                    रायपुर : बस्तर की खूबसूरती ने देशभर से आए पर्यटन प्रतिनिधियों को किया मंत्रमुग्ध

                    चित्रकोट जलप्रपात की भव्यता, जनजातीय संस्कृति और धुड़मारास के...

                    रायपुर : छात्रहित में लिया गया फैसला – मंत्री टंक राम वर्मा

                    छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायराअब 31...

                    Related Articles

                    Popular Categories