रायपुर : सेवा संकल्प अभियान 2026 : महतारी वंदन से मिला आर्थिक संबल, मेरा सिंह के जीवन में आई आत्मनिर्भरता

        विष्णु भैया की सरकार का संबल बनी महतारी वंदन योजना, हर माह मिल रही 1,000 रुपये की सहायता

        रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के बीच छत्तीसगढ़ में जनकल्याणकारी योजनाओं से बदलते जीवन की कहानियां सामने आ रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। योजना से मिलने वाली सहायता राशि से महिलाएं अपनी रोजमर्रा की जरूरतों और घरेलू खर्चों को पूरा करने में सक्षम हो रही हैं।

        जशपुर की निवासी श्रीमती मेरा सिंह के लिए महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है। पति और बच्चों के न होने के बावजूद उन्हें योजना के माध्यम से हर माह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। मेरा सिंह इस राशि का उपयोग घर-खर्च और अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। मेरा सिंह बताती हैं कि जीवन की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित सहायता ने उन्हें अपनी जरूरतों को स्वयं पूरा करने का भरोसा दिया है। अब वे अपने छोटे-बड़े खर्चों के लिए स्वयं निर्णय ले पा रही हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

        “अपने पैरों पर खड़ी हूं, अपनी जरूरतें खुद पूरी कर पा रही हूं”

        मेरा सिंह कहती हैं, “आज मैं अपने पैरों पर खड़ी हूं और अपनी जरूरतें खुद पूरी कर पा रही हूं। महतारी वंदन योजना से मुझे आर्थिक सहारा मिला है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।” महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता उनके दैनिक जीवन में आर्थिक स्थिरता लाने के साथ आत्मविश्वास को भी मजबूत कर रही है। मेरा सिंह की कहानी बताती है कि सरकारी योजनाओं से मिलने वाला नियमित आर्थिक संबल महिलाओं को अपनी जरूरतों के संबंध में स्वयं निर्णय लेने और सम्मान के साथ जीवन आगे बढ़ाने में सहयोग दे सकता है।



                Hot this week

                रायपुर : सुलेंगा की तुलेंद्री बनीं मिसाल

                राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने संवारी जिंदगीराइस मिल और...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान 2026 : कभी घर का था इंतजार, अब मिला सपनों का आशियाना

                प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने सावित्री के परिवार को दी...

                Related Articles

                Popular Categories