रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी : कच्चे मकान की चिंता हुई दूर, पीएम आवास से रथबाई को मिली पक्की छत

        उज्ज्वला गैस से रसोई हुई आसान, महतारी वंदन और पेंशन से रोजमर्रा की जरूरतों को मिला आर्थिक सहारा

        एक परिवार तक पहुंचा कई योजनाओं का लाभ, सुरक्षित और सुविधाजनक हुआ जीवन

        रायपुर (BCC NEWS 24): कभी कच्चे मकान में रहने के कारण मौसम की मार और परिवार की सुरक्षा की चिंता बनी रहती थी, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से मिली पक्की छत ने जांजगीर-चांपा जिले की श्रीमती रथबाई केशरवानी के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। बम्हनीडीह विकासखंड की ग्राम पंचायत लखुर्री निवासी रथबाई को पक्के आवास के साथ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, महतारी वंदन योजना और पेंशन का लाभ भी मिल रहा है। अलग-अलग योजनाओं से मिले इस सहयोग ने उनके परिवार के जीवन को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया है। 

        लंबे समय तक कच्चे मकान में रहने वाली श्रीमती रथबाई के लिए अपना पक्का घर एक बड़ी जरूरत थी। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास मिलने के बाद अब उन्हें परिवार के साथ सुरक्षित पक्के घर में रहने की सुविधा मिली है। उनके लिए यह आवास केवल एक पक्की छत नहीं, बल्कि सुरक्षा और सम्मान का आधार भी बना है।

        उज्ज्वला से रसोई में सुविधा, नियमित सहायता से आर्थिक संबल

        श्रीमती रथबाई को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला है, जिससे खाना बनाने में सुविधा हुई है। उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 500 रुपये तथा पेंशन के रूप में भी 500 रुपये प्रतिमाह प्राप्त हो रहे हैं। नियमित रूप से मिलने वाली यह राशि परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में सहारा बन रही है।

        पक्का घर मिला, अब परिवार के साथ सुरक्षित महसूस करती हूं

        श्रीमती रथबाई बताती हैं, “पहले कच्चे घर में रहने की चिंता रहती थी। अब पक्का घर मिल गया है। उज्ज्वला गैस से खाना बनाने में सुविधा हुई और हर महीने मिलने वाली राशि से घर के खर्च में मदद मिलती है।”

        सेवा संकल्प अभियान के दौरान सामने आई रथबाई की यह ‘सेवा की कहानी’ बताती है कि जब एक जरूरतमंद परिवार तक अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचता है, तो उसका असर जीवन के कई पहलुओं पर दिखाई देता है। प्रधानमंत्री आवास योजना से मिली पक्की छत ने सुरक्षा दी, उज्ज्वला गैस ने घरेलू काम आसान किया और नियमित आर्थिक सहायता ने रोजमर्रा की जरूरतों में संबल दिया। इन सुविधाओं के साथ रथबाई का परिवार अब बेहतर जीवन की ओर आगे बढ़ रहा है।



                Hot this week

                रायपुर : आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच

                राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य...

                Related Articles

                Popular Categories