रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ सेवाराम का पक्के घर का सपना

            कच्चे मकान की चिंता से मिली राहत, परिवार को मिला सुरक्षित आशियाना

            रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के पक्के घर के सपने को साकार कर उनके जीवन में खुशियां ला रही है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के विकासखंड अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम सेम्हारबांधा निवासी श्री सेवाराम के लिए भी यह योजना खुशियों की सौगात लेकर आई है। योजना के तहत पक्का मकान मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित आशियाना मिला है और वर्षों से अपने घर में रहने की इच्छा पूरी हुई है। श्री सेवाराम के लिए पक्का मकान बनाना एक बड़ा सपना था। सीमित संसाधनों के बीच परिवार की जरूरतों को पूरा करते हुए स्वयं का पक्का घर बनाना आसान नहीं था। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से उनकी यह चिंता दूर हुई है। अब उनका परिवार अपने पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहा है।

            श्री सेवाराम बताते हैं कि पक्का मकान मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। अब उन्हें घर की सुरक्षा को लेकर पहले जैसी चिंता नहीं रहती। अपना घर होने से परिवार को स्थायित्व और भविष्य के प्रति नया विश्वास मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके परिवार का सपना पूरा किया है। योजना का लाभ मिलने पर श्री सेवाराम ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की इस पहल से उनके जैसे जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित आवास मिल रहा है और जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories