Thursday, February 12, 2026

              रायपुर : राजधानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस रेड में 6 युवती और 1 युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार 

              रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई जारी है. इसी बीच राजधानी पुलिस ने छापेमारी कर एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस रेड में पुलिस ने 6 महिला और 1 पुरुष को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है.

              जानकारी के अनुसार, टिकरापारा थाना अंतर्गत जानकी नगर के गोकुल विहार में स्थित एक घर में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था. पुलिस को लंबे समय से इसकी सूचना मिल रही थी. इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मकान पर दबिश दी और जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने छापेमारी में घर के अंदर से 6 महिलाओं और 1 पुरुष को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

              बता दें की बीते दिनों पुलिस ने तेलीबांधा स्थित एक होटल में छापामार कार्रवाई कर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. जिसमें 11 युवतियों और 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया था.


                              Hot this week

                              कोरबा: कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही

                              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा...

                              रायपुर : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने ली श्रम विभाग की मैराथन समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

                              योजनाओं के क्रियान्वयन, श्रमिकों की सुरक्षा पर विशेष फोकसरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories