रायपुर : श्यामबाई बनीं लखपति दीदी

              बिहान मिशन अंतर्गत स्व-सहायता समूह से जुड़कर हुई सशक्त

              रायपुर (BCC NEWS 24): बलरामपुर जिले के विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत गोवर्धनपुर की निवासी श्रीमती श्यामबाई दीदी ने योजना का लाभ लेते हुए अपनी आर्थिक स्थिति बदल कर अपनी लगन और मेहनत से लखपति दीदी बन चुकी है। श्रीमती श्यामाबाई बताती है कि परिवाार की वार्षिक आय सीमित थी। खेती और मजदूरी पर निर्भर उनके परिवार की सालाना आय 50 हजार थी। इस सीमित आय में परिवार के मूलभूत जरूरतों को पूरा करना असंभव था। वे बताती हैं कि अपने आर्थिक स्थिति को सुधारने बबीता महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी। समूह के माध्यम से उन्हें बिहान मिशन के तहत 10 हजार रूपये की सामुदायिक निवेश निधि और 12 हजार का बैंक क्रेडिट लिंकेज प्राप्त हुआ। श्यामबाई ने इस छोटी सी पूंजी से किराना दुकान शुरू किया। श्यामबाई की लगन और समूह की सहयोग से उनकी सालाना आय में दोगुना वृद्धि हुई। श्यामबाई कहती हैं कि समूह से जुड़कर मैने भी अपने जीवन स्तर को बदला है। जिससे बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। वे कहती है कि हर महिला को बिहान से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होना चाहिए।


                              Hot this week

                              रायपुर : बधरी ताती बनीं ‘लखपति दीदी’ और गांव की प्रेरणा

                              समूह से जुड़ने से बदली जिंदगीरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : दो सड़कों के लिए 95.36 करोड़ स्वीकृत

                              उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य...

                              रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने किया अचानकमार टाइगर रिजर्व का दौरा

                              जंगल सफारी का लिया आनंद, जनजातीय कला और प्राकृतिक...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ ग्रामीण आजीविकास मिशन बिहान से बनी लखपति दीदी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन ग्रामीण आजीविका मिशन...

                              Related Articles

                              Popular Categories