रायपुर : रजत जयंती महोत्सव : कांकेर की दो सड़कों के कार्यों के लिए 34.87 करोड़ स्वीकृत

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के रजत जयंती महोत्सव के विशेष अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलो में महत्वपूर्ण सड़क निर्माण के कार्यों को कराने के लिए स्वीकृति जारी की गई है। इसी कड़ी में रजत जयंती के विशेष मौके पर क्षेत्रीय लोगों का आवागमन सुगम कराने कांकेर जिले के दो सड़को के कार्य कराने के लिए 34 करोड़ 87 लाख 04 हजार रुपये की राशि स्वीकृत किये गये हैं।

              स्वीकृत कार्यों में कांकेर के चारामा कोरर से गिधाली-रतेडीह-कुर्रूटोला  पहुँच मार्ग पुल-पुलिया सहित लम्बाई 6 किलोमीटर निर्माण कार्य के लिए 10 करोड़ 17 लाख 92 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। इसी तरह से अंतागढ़-बेड़मा मार्ग के मजबूतीकरण कार्य के लिए 24 करोड़ 69 लाख 12 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। क्षेत्र में इन महत्वपूर्ण सड़कों के कार्यों की स्वीकृति मिलने से लोगो का आवागमन और सुविधा जनक हो जाएगा। इन मार्गों के कार्य क्षेत्रीय लोगों के आवागमन के लिए अति महत्वपूर्ण है। इन कार्यों की स्वीकृति मिलने से सड़क निर्माण कार्य शीघ्र होने से लोगो को सुविधा होगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : सिम्स में जटिल टीबी मरीज का सफल उपचार, आधुनिक जांच से हुआ सही निदान

                              स्वास्थ्य मंत्री की पहल से उपलब्ध आधुनिक मशीनों से...

                              रायपुर : ‘एग्री टेक मिलन’ में जुटे सैकड़ों कृषि अभियंता

                              कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय का प्रथम एल्यूमिनी मीट प्रारंभछात्र संघ...

                              रायपुर : सिंधी समाज की एकजुटता सराहनीय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                              मुख्यमंत्री पूज्य छत्तीसगढ़ी सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित “सिंधीयत जो...

                              Related Articles

                              Popular Categories