रायपुर : सुशासन से समाधान- शिविर में ही मिला राशन कार्ड, रीना देवांगन ने जताया आभार

          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित ‘सुशासन तिहार’ अभियान धरातल पर सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग निगम अंतर्गत विवेकानंद सभागार में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।  जिसमें राशनकार्ड बनवाने पहुंची वार्ड क्रमांक 17 की निवासी रीना देवांगन की कहानी शासन की सजगता का एक प्रत्यक्ष उदाहरण बनी है रीना देवांगन अपने परिवार के लिए राशन कार्ड बनवाने को लेकर प्रयासरत थीं। जब उन्हें ’सुशासन तिहार’ (1 मई से 10 जून) के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों की जानकारी मिली, उन्होंने पूरे विश्वास के साथ अपना आवेदन प्रस्तुत किया। रीना बताती हैं कि सुशासन तिहार शिविर में उनकी समस्या को न केवल गंभीरता से सुना गया, बल्कि प्रशासनिक तत्परता के साथ तुरंत कार्यवाही भी की गई। उन्हें शिविर स्थल पर ही बीपीएल राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया गया। रीना बताती है ’’मैं राशन कार्ड बनवाने के लिए सोच ही रही थी, सुशासन तिहार के शिविर में आवेदन दिया और शिविर में ही तुरंत मेरा बीपीएल राशन कार्ड मिल गया। इसके लिए मैं  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद देती हूँ।’’ शासन अब जनता के द्वार तक पहुँच रहा है। ’संवाद से समाधान तक’ के मंत्र के साथ आयोजित ये शिविर सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाते हुए पात्र हितग्राहियों को उनके अधिकारों से जोड़ रहे हैं।



                    Hot this week

                    रायपुर : कवर्धा में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    मंत्री लखन लाल देवांगन ने फहराया तिरंगा, अमर शहीदों...

                    रायपुर : सक्ती में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजन...

                    रायपुर : अमृत सरोवरों के तट पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    पौधारोपण, जल संरक्षण और ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’...

                    रायपुर : 119 अमृत सरोवरों में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

                    ध्वजारोहण के साथ तिरंगा रैली, पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान;...

                    Related Articles

                    Popular Categories