रायपुर: मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2 अगस्त से, लोगों को जागरूक करने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा वॉकेथान का आयोजन…

              • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने सभी शहरवासियों से की वॉकेथान में भाग लेने की अपील

              रायपुर: प्रदेश में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम 2 अगस्त से शुरू हो रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने इस दिन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा राजधानी रायपुर में वॉकेथान का आयोजन किया जा रहा है।

              मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने शहर के युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, तृतीय लिंग समुदाय के लोगों, समाज सेवी संस्थाओं तथा शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों सहित सभी नागरिकों से इसमें भाग लेने की अपील की है। वॉकेथान 2 अगस्त को सवेरे सात बजे जी.ई. रोड स्थित गांधी उद्यान चौक से शुरू होकर शहीद स्मारक भवन में समाप्त होगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत

                              पहली बार मेधावी विद्यार्थियों के लिए खुले कोरिया कलेक्टर...

                              रायपुर : स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज-राज्यपाल रमेन डेका

                              पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम...

                              रायपुर : जल जीवन मिशन से बदला ग्राम डोकरबुड़ा का परिदृश्य

                              पानी के लिए घंटों चलने वाले संघर्ष से ग्रामीणों...

                              रायपुर : अमरकंटक से भोरमदेव तक कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर

                              पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वाेच्च...

                              Related Articles

                              Popular Categories