रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर विशेष आयोजन

            जांजगीर चांपा प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

            जांजगीर के भीमा तालाब स्थित जाज्वल्य देव द्वार के पास होगा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

            रायपुर (BCC NEWS 24): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भीमा तालाब स्थित जाज्वल्य देव द्वार के समीप प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा।

            कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। योगाभ्यास कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा।

            जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की है। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories