Thursday, February 12, 2026

              रायपुर : 01 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन सूरजपुर में

              • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे शामिल
              • सूरजपुर जिले को मिलेगी 188 करोड़ रूपए के विकास और निर्माण कार्यो की सौगात

              रायपुर: 01 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीस वृद्ध जन दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन सूरजपुर जिला मुख्यालय में होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव  साय इस अवसर पर आयोजित सियान सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। सूरजपुर के अग्रसेन स्टेडियम में दोपहर 1 बजे से आयोजित सियान सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वृद्धजनों को सम्मानित करेंगे और सूरजपुर जिले को 187 करोड़ 51 लाख 72 हजार रूपए की लागत वाली 159 कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।

              मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सूरजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सियान सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्वान्ह 11.50 बजे रायपुर से हेलीकाप्टर से प्रस्थान दोपहर 1 बजे सूरजपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 1.15 बजे से सूरजपुर के अग्रसेन स्टेडियम में आयोजित सियान सम्मान कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर 110.67 करोड़ रूपए लागत वाले 109 कार्यो का भूमिपूजन तथा 76.84 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 50 कार्यो का लोकार्पण करेंगे।  


                              Hot this week

                              रायपुर : सुगम यातायात और फास्ट ट्रैफिक के लिए बीते दो वर्षों में 15 फोर-लेन सड़कों के लिए 644.18 करोड़ स्वीकृत

                              ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की सड़कें शामिलरायगढ़-लोइंग-महापल्ली मार्ग...

                              रायपुर : एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े

                              उपकेंद्र , ट्रांसफार्मर और लाइन नेटवर्क में बड़ा विस्ताररायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories