रायपुर : राज्य युवा महोत्सव – 2025

              • आरू साहू की ‘‘मै अयोध्या हॅू‘‘ से होगा कार्यक्रम का शुभारंभ
              • अंतिम दिवस में डॉ. कुमार विश्वास की कविता से होंगे श्रोता मंत्रमुग्ध
              • 12 से 14 जनवरी के मध्य आयोजन होगा रायपुर में

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राज्य युवा महोत्सव का 12 जनवरी को खेल संचालनालय परिसर, साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ में 3 दिवसीय राज्य युवा महोत्सव का आगाज  छत्तीसगढ़ की कलाकार सुश्री आरू साहू एवं टीम द्वारा ‘‘मैं अयोध्या हूॅ‘‘ की प्रस्तुति से होगा। इस महोत्सव में राज्य के युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए विविध विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। राज्य युवा महोत्सव के दूसरे दिन सुपर 30 श्री आंनद सर, आरूग बैण्ड और दायरा बैण्ड की प्रस्तुति होगी। इसी तरह युवा महोत्सव के अंतिम दिन 14 जनवरी को अनुराग शर्मा के साथ-साथ युवा कवि सम्मेलन को डॉ. कुमार विश्वास एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। यह महोत्सव छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अपनी कला, संस्कृति और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच होगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : मिट्टी के घर से पक्के आशियाने तक का सफर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड...

                              रायपुर : नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ेगा विकास का स्वर्णिम भविष्य – मुख्यमंत्री साय

                              उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाईरायपुर...

                              KORBA : पत्रकारबंधुओं की कलम, सबसे बड़ी ताकत – उद्योग मंत्री

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर...

                              Related Articles

                              Popular Categories