Wednesday, February 18, 2026

              रायपुर : प्रदेश की पहली गन्ना हार्वेस्टर मशीन से बालोद के किसानों को मिली सुविधा

              श्रम एवं लागत में कमी आने से गन्ने की खेती होगी लाभकारी

              रायपुर (BCC NEWS 24): बालोद जिले के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए जिला प्रशासन की अभिनव पहल वरदान साबित हो रही है। जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) के वित्तीय सहयोग से दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना को प्रदेश की पहली अत्याधुनिक गन्ना हार्वेस्टर मशीन उपलब्ध कराई गई है। इससे जिले में गन्ना कटाई की प्रक्रिया तकनीक आधारित और अधिक दक्ष हो गई है।

              प्रदेश की पहली गन्ना हार्वेस्टर मशीन से बालोद के किसानों को मिली सुविधा

              कारखाना के प्रबंध संचालक श्री आर.पी. राठिया ने बताया कि यह मशीन प्रतिदिन 80 से 100 टन गन्ने की कटाई एवं छिलाई करने में सक्षम है। कटाई, छिलाई एवं लोडिंग की समेकित प्रक्रिया से श्रम लागत में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा किसानों को मजदूरों की उपलब्धता की समस्या से राहत मिलेगी। मशीन द्वारा कटाई के पश्चात रेटुन (ठूंठ) का पृथक प्रबंधन आवश्यक नहीं होगा तथा गन्ना सीधे इनफील्डर के माध्यम से ट्रैक्टर अथवा ट्रक में लोड हो सकेगा, जिससे परिवहन में भी तेजी आएगी। ग्राम दुधली के कृषक श्री प्रेमशंकर देशमुख ने बताया कि इस पहल से लागत घटेगी और समय की बचत होगी, जिससे गन्ना उत्पादन अधिक लाभकारी बनेगा। यह पहल जिले में कृषि यंत्रीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना : साकार हुआ रामकुमार का पक्के घर का सपना

                              कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, सम्मानजनक जीवन की नई...

                              रायपुर : प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर तैयार कर रही हैं हर्बल गुलाल बिहान दीदियां

                              बस्तर की बिहान दीदियां घोलेंगी होली में कुदरती रंगरायपुर...

                              रायपुर : इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

                              तकनीक संचालित प्रशासन भविष्य की आवश्यकता- उपमुख्यमंत्री श्री विजय...

                              रायपुर : रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब

                              ट्रैकिंग, जलप्रपात और ऐतिहासिक विरासत के संगम से युवाओं...

                              Related Articles

                              Popular Categories