रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ सुदेल राम यादव का पक्के घर का सपना

              मनरेगा से मिला रोजगार, अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा परिवार

              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हारी कला निवासी श्री सुदेल राम यादव इसकी एक प्रेरक मिसाल हैं, जिनका वर्षों पुराना पक्के घर का सपना अब साकार हो चुका है। सीमित आय के कारण श्री सुदेल राम यादव और उनकी पत्नी लंबे समय तक कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे। बरसात, गर्मी और अन्य मौसम संबंधी कठिनाइयों के बीच उनका जीवन संघर्षपूर्ण था। आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण स्वयं पक्का मकान बनवाना उनके लिए संभव नहीं था।

              ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) उनके लिए आशा की नई किरण बनकर सामने आई। वर्ष 2025 में योजना के तहत उन्हें आवास निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई। शासन की सहायता और अपनी मेहनत से उन्होंने अपना पक्का घर बनवाया। आज वे अपनी पत्नी के साथ नए घर में सुरक्षित, सम्मानपूर्वक और आत्मविश्वास के साथ जीवन यापन कर रहे हैं।

              घर निर्माण के दौरान उन्हें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत मजदूरी का लाभ भी मिला। इससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक संबल प्राप्त हुआ और आवास निर्माण का कार्य सुचारु रूप से पूरा हो सका। इस प्रकार उन्हें एक ओर रोजगार मिला, वहीं दूसरी ओर अपने सपनों का घर भी प्राप्त हुआ।

              श्री सुदेल राम यादव बताते हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका भी अपना पक्का घर होगा। अब सुरक्षित आवास मिलने से परिवार की भविष्य संबंधी चिंताएं काफी हद तक दूर हो गई हैं और उनके जीवन में नई खुशियां एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

              उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने उनके परिवार को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 09 जून 2026

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              रायपुर : रेत के अवैध उत्खनन के मामले में तीन ट्रैक्टर जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राजनांदगांव जिले में रेत के...

                              रायपुर : संरक्षित खेती से आर्थिक रूप से सशक्त बने जशपुर के किसान अनारथ साय

                              प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने ग्राम पतराटोली में उद्यानिकी...

                              Related Articles

                              Popular Categories