रायपुर : समर कैंप: स्टील प्लांट में लंबी रेल पात बनते देख बच्चे हुए रोमांचित

            • सरकारी स्कूलों के 100 से अधिक बच्चों ने देखा स्टील पावर प्लांट

            रायपुर: रायगढ़ के स्कूली बच्चे समर कैंप के दौरान आयोजित किए गए शैक्षणिक भ्रमण में स्टील प्लांट और पावर प्लांट देखकर हुए रोमांचित। जिला प्रशासन रायगढ़ की पहल पर शासकीय स्कूल के बच्चों को स्टील प्लांट का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान स्कूली बच्चों को स्टील उत्पादन से जुड़ी पहलुओं की बारीकी से जानकारी दी गई तथा स्टील प्लांट का अवलोकन कराया गया। इन बच्चों ने पावर प्लांट का भी भ्रमण किया।

            इस अवसर पर स्टील पावर प्लांट के तकनीकी विशेषज्ञों के द्वारा बच्चों को रॉ मैटेरियल उत्पादन, रॉ मैटेरियल्स एरिया, ओर से आयरन बनाने की प्रोसेस, ऑक्सिजन प्लांट, लम्बी रेल पात बनाने की विधि, लोहे से प्लेट बनाने, लोहे और कोयले की मिक्सिंग, कीलन, कोल वासरी आदि को प्रत्यक्ष दिखाया और इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
            गौरतलब है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार सरकारी स्कूलों में समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। रायगढ़ जिला कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल के निर्देश एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में 09 दिवसीय समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। रायगढ़ जिले में कलेक्टर के विशेष पहल पर विशेष समर कैंप कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय शैक्षिक भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

            इस कार्यक्रम में रायगढ़ शहरी क्षेत्र में शासकीय हाई स्कूल चांदमारी, स्वामी आत्मानंद चक्रधर नगर, हाई स्कूल राजीव गांधी नगर, हायर सेकंडरी स्कूल जूट मिल, शासकीय नटवर, हायर सेकंडरी कन्या शाला स्कूल के लगभग 100 से अधिक बच्चों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों ने आज स्टील एवं पावर प्लांट का भ्रमण कर विभिन्न प्रकार की मशीनों प्रक्रिया उत्पादन आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories