रायपुर : टाटेकसा जलाशय योजना के सर्वेक्षण को मिली हरी झंडी

          3.47 करोड़ रूपए की मिली प्रशासकीय स्वीकृत

          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के अंतर्गत विकासखंड अंबागढ़ चौकी की टाटेकसा जलाशय योजना के सर्वेक्षण कार्य के लिए 3 करोड़ 47 लाख 1 हजार रुपए की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

          ’मुख्य अभियंता को सौंपी गई जिम्मेदारी’

          इस महत्वाकांक्षी परियोजना के प्रारंभिक और तकनीकी सर्वेक्षण कार्य को समय सीमा में पूरा करने के लिए विभाग ने मुस्तैदी दिखाई है। शासन द्वारा इस संबंध में मुख्य अभियंता, महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग, रायपुर को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

          ’स्थानीय किसानों को मिलेगा सीधा लाभ’

          टाटेकसा जलाशय योजना का सर्वेक्षण कार्य पूरा होने और परियोजना के धरातल पर उतरने से अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के बड़े हिस्से को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। वनांचल और आदिवासी बाहुल्य इस जिले में जल संकट से निपटने और कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने में यह योजना बेहद कारगर साबित होगी। प्रशासनिक स्तर पर मंजूरी मिलने के बाद अब जल संसाधन विभाग जल्द ही इस जलाशय के लिए सर्वे का काम शीघ्र शुरू करने जा रहा है।



                    Hot this week

                    रायपुर : स्वास्थ्य विभाग की ई-ऑफिस संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि

                    मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाईरायपुर (BCC NEWS...

                    रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की पत्रवार्ता

                    रायपुर (BCC NEWS 24): वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन,...

                    ​रायपुर : धमतरी में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान

                    युवाओं ने लिया नशामुक्ति और पोषण का संकल्परंगोली व...

                    Related Articles

                    Popular Categories