रायपुर : तमता पंचायत सचिव दिनेश कलिहारी निलंबित

              • निर्वाचन कार्य में लापरवाही का मामला

              रायपुर: जशपुर जिले के पत्थलगांव इलाके की ग्राम पंचायत तमता के पंचायत सचिव दिनेश कलिहारी को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत जशपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने निलंबन की यह कार्यवाही ग्राम पंचायत सचिव तमता द्वारा निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने तथा उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के मामले में की है।

              रिटर्निंग ऑफिसर (पंचा. निर्वा.) पत्थलगांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सचिव तमता दिनेश कलिहारी द्वारा बगैर किसी पूर्व सूचना के निर्वाचन कार्य के दौरान लगातार अनुपस्थित रहना तथा उच्चाधिकारियों के दिये गये आदेशों-निर्देशों की अवहेलना की गई। जिसके चलते जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत तमता के सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय पत्थलगांव निर्धारित किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : राजस्व निरीक्षक और पटवारी निलंबित

                              फसल क्षति मुआवजा निर्धारण में लापरवाही बरतने का मामला रायपुर...

                              रायपुर : स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश

                              मातृ-शिशु स्वास्थ्य में बेहतर परिणामों हेतु दायित्वों का निष्ठापूर्वक...

                              रायपुर : कुसुम की खेती बनी लाभ का सौदा

                              कम पानी में किसानों को अधिक मुनाफारायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories