रायपुर : मल्टी-परपस हॉल के लिए निविदा को मंजूरी

            खेलो इंडिया के तहत 13.74 करोड़ की लागत से बनेगा हॉल

            रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन ने बिलासपुर में खेलो इंडिया योजना के तहत बनने वाले मल्टी-परपस हॉल के निर्माण के लिए 13 करोड़ 77 लाख रुपए की निविदा को मंजूरी दे दी है। इस राशि से हॉल के निर्माण के साथ ही विद्युतीकरण और बाउंड्रीवॉल निर्माण के काम भी किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर संभाग क्रमांक-2 के कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित समयावधि में काम पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए मापदंडों के अनुरूप इसका निर्माण सुनिश्चित करने को कहा है।

            लोक निर्माण विभाग ने कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित कार्य का संपादन और पर्यवेक्षण विभागीय मापदंडों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्य किसी अन्य को सब-लेट (Sub-let) नहीं किया जाएगा तथा कार्य संपादन के लिए पावर-ऑफ-अटॉर्नी मान्य नहीं होगी। राज्य शासन ने अनुबंध से पहले ठेकेदार से संपूर्ण कार्यावधि के लिए एपीएस (Additional Performance Security) की राशि की बैंक गारंटी प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। 


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories