रायपुर : महतारी जतन योजना से मिली राशि उज्ज्वल भविष्य का बनेगी सहारा

              राज्य शासन की योजना से श्रमिक ज्योति को मिले 20 हजार

              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत बिलासपुर में आयोजित समाधान शिविर में श्रमिक श्रीमती ज्योति गोंड को श्रम विभाग की मिनीमाता महतारी जतन योजना से 20 हजार रुपए मिले हैं। राजकिशोर नगर के हरसिंगार भवन में आयोजित समाधान शिविर में कई लोगों की समस्याओं और मांगों का समाधान किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

              राज्य शासन की योजना से श्रमिक ज्योति को मिले 20 हजार

              मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 20 हजार रुपए मिलने पर प्रसन्नचित श्रमिक श्रीमती ज्योति गोंड ने कहा कि वह इसका उपयोग बेटी का भविष्य सुरक्षित करने में करेगी। इस राशि को सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करेगी। ज्योति ने कहा कि सरकार की जनहितैषी योजनाएं वास्तव में जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रही हैं। सुशासन तिहार में न केवल लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है, बल्कि नागरिकों को तत्काल योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : समाधान शिविर में मिनटों में बना आयुष्मान कार्ड

                              निर्मला साहू के चेहरे पर लौटी मुस्कानरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : तालाब में डूबने से हुई दो मौतों पर प्रशासन का संबल

                              पीड़ित परिवारों को 8 लाख की सहायता मंजूररायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories