रायपुर: मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया…

              • मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार लाख रूपए और घायलों के परिजनों को 25-25 हजार रूपए की सहायता राशि देने की घोषणा की

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिला मुख्यालय के गीदम रोड में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख जताया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने मृतक के परिजनों को 04 लाख तथा घायलों को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घटना में घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। सड़क दुर्घटना में बुधराम, पिता रामू 23 वर्ष की मृत्यु हो गई है और 20 व्यक्ति घायल हो गए हैं। घायलों का जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत योजना के तहत उपभोक्ताओं को मिलता रहेगा छूट का लाभ

                              छत्तीसगढ़ में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र एवं झारखंड की तुलना में...

                              रायपुर : वन मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुर जिले को 18 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

                              मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के 14वें चरण का शुभारंभहितग्राहियों...

                              Related Articles

                              Popular Categories