रायपुर : दोस्त दर्द से चीखता रहा, युवक चाकू से मारता रहा, गर्दन-सीने और पेट में घोंपा चाकू; पुरानी रंजिश को लेकर हुआ था विवाद

              पुलिस ने दीपांशु साहू को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

              RAIPUR: राजधानी रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया है। जिससे वो लहूलुहान हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

              पीड़ित मौमिल केशरवानी ने पुलिस को बताया कि, 17 जून को उसका आरोपी दीपांशु साहू के साथ चाय पीने के दौरान पुरानी बातों को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों के बीच समझौता हो गया। लेकिन दीपांशु साहू इस बात से संतुष्ट नहीं था।

              वह मौमिल से पुरानी लड़ाई को लेकर बदला लेना चाहता था। आरोपी और उसका दोस्त मौमिल फिर एक बार बोरियाखुर्द पानी टंकी के पास मिले। इस बार दीपांशु साहू गाली-गलौज करने लगा।

              कमर में फंसाकर लाया था चाकू

              आरोपी दीपांशु अपनी कमर में चाकू फंसा कर लाया था। दोनों के बीच विवाद बढ़ते ही उसने चाकू निकालकर मौमिल के गर्दन, पेट और सीने में ताबड़तोड़ वार कर दिया। पहला वार होते ही वह दर्द में चीखने लगा, बावजूद आरोपी नहीं रुका। इस हमले में वो बुरी तरह जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। शरीर से खून बहने लगा। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इस बीच आरोपी भाग गया।

              पुलिस ने रेड मारकर किया गिरफ्तार

              इस मामले में टिकरापारा पुलिस ने हाफ मर्डर का केस दर्ज किया। आरोपी दीपांशु साहू की खोजबीन शुरू हुई। पुलिस को मंगलवार को आरोपी के छिपने के ठिकाने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने दीपांशु साहू को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली विश्वासा बाई की जिंदगी

                              कच्चे घर की मुश्किलों से मिली राहत, अब पक्के...

                              रायपुर : बस्तर में पहली बार आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की उच्च स्तरीय बैठक

                              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

                              Related Articles

                              Popular Categories