​रायपुर : नन्हीं आँचल के जीवन में गूंजेगी खुशियों की किलकारी

        मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बनी वरदान

        4 वर्षीय मासूम के इलाज के लिए 6 लाख रुपये स्वीकृत किए

        रायपुर एम्स में होगा निःशुल्क उपचार

        ​रायपुर (BCC NEWS 24): संवेदनशील सरकार जब गरीब और जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ी होती है, तो बड़ी से बड़ी मुश्किलें भी आसान हो जाती हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप संचालित ‘मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना’ आज प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक नया जीवनदाता बनकर उभर रही है। इस योजना ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के एक गरीब परिवार के सूने आँगन में फिर से उम्मीद की किरण जगा दी है।

        ​मासूम की खामोशी से परेशान था परिवार

        बरमकेला विकासखंड के ग्राम महोदी निवासी नवीन प्रधान की चार वर्षीय पुत्री आँचल प्रधान जन्म से ही सुन नहीं पाती थी। बेटी की इस समस्या के कारण पूरा परिवार गहरे मानसिक और आर्थिक तनाव से गुजर रहा था। उम्र बढ़ने के साथ आँचल के विकास और उसके भविष्य को लेकर माता-पिता की चिंताएं भी बढ़ती जा रही थीं। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज और सर्जरी की सलाह तो दी, लेकिन उसमें आने वाला लाखों रुपये का खर्च इस गरीब परिवार की हैसियत से कोसों दूर था।

        ​जब सारे रास्ते बंद हुए, तब सरकार ने बढ़ाया हाथ

        नवीन प्रधान ने अपनी लाडली के इलाज के लिए हर दरवाजा खटखटाने के बाद, जब नवीन प्रधान को कोई रास्ता नहीं सूझा, तो उन्होंने जिला स्वास्थ्य विभाग से गुहार लगाई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ‘अंत्योदय’ और ‘सुशासन’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाई। प्रशासन द्वारा त्वरित गति से प्रकरण तैयार कर राज्य सरकार को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत भेजा गया।

        ​6 लाख रुपये की मिली त्वरित सहायता

        संवेदनशील मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा मासूम आँचल के इलाज के लिए 6 लाख रुपये की भारी-भरकम सहायता राशि को बिना किसी विलंब के स्वीकृति प्रदान कर दी गई।

        ​रायपुर एम्स में होगा निःशुल्क इलाज

        इस योजना के माध्यम से अब राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में आँचल का संपूर्ण उपचार पूरी तरह निःशुल्क होगा। डॉक्टरों के अनुसार इस राशि से होने वाले आधुनिक उपचार के बाद आँचल के सुनने की क्षमता वापस आ जाएगी, जिससे वह अन्य सामान्य बच्चों की तरह सुन और बोल सकेगी।

        सरकार से मिली इस बड़ी मदद के बाद आँचल के पिता नवीन प्रधान की आँखें छलक आईं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि मैं अपनी बेटी के इलाज के लिए दर-दर भटक रहा था। अस्पतालों का खर्च सुनकर मेरी हिम्मत टूट चुकी थी। लेकिन आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन की वजह से मेरी बेटी को नया जीवन मिलने जा रहा है। सरकार से हमारे परिवार को जो संबल मिला है, उसे हम जिंदगी भर नहीं भूल सकते। साय सरकार सचमुच गरीबों की सरकार है।

        ​वरदान साबित हो रही है जनकल्याणकारी योजना

        आँचल की यह कहानी इस बात का जीवंत प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं केवल कागजों पर नहीं, बल्कि लोगों के जीवन को बदलने का काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना आज उन लाखों परिवारों के लिए संबल बन चुकी है, जो पैसों के अभाव में अपने अपनों का इलाज कराने में असमर्थ थे। साय सरकार का यह कदम प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और गरीब कल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories