रायपुर : धरमजयगढ़ में बाजार अधोसंरचना को मिलेगा नया विस्तार

        मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास कार्यों को मिल रही गति, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के प्रयासों से बाजार शेड निर्माण के लिए 45.42 लाख रुपये स्वीकृत

        रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों की अधोसंरचना को मजबूत करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में स्थानीय बाजार को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर पंचायत धरमजयगढ़ में गांधी चौक के पास बाजार शेड निर्माण के लिए 45 लाख 42 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह कार्य जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से कराया जाएगा।

        बाजार शेड के निर्माण से किसानों एवं स्थानीय व्यापारियों को कृषि उपज के क्रय-विक्रय के लिए व्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। इससे किसानों को अपनी उपज के विपणन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी नया आधार प्राप्त होगा।

        नवनिर्मित बाजार शेड में कृषि उत्पादों को धूप और बारिश से सुरक्षित रखने की सुविधा मिलेगी। बाजार क्षेत्र में अधोसंरचना के विकास से व्यापारिक गतिविधियां अधिक व्यवस्थित होंगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, बाजार में आने वाले उपभोक्ताओं को भी अधिक सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा।

        यह पहल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों की सुविधा, स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन और क्षेत्रीय अधोसंरचना के विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को मजबूती प्रदान करेगी। धरमजयगढ़ में बाजार शेड का निर्माण क्षेत्र में कृषि उपज के व्यवस्थित विपणन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।



                Hot this week

                रायपुर : लोईंग में शुरू हुआ 10 बिस्तर जिला नशा मुक्ति केंद्र

                नशे से प्रभावित लोगों को उपचार, काउंसलिंग और पुनर्वास...

                रायपुर : अवैध रेत एवं खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3 हाईवा और 5 ट्रैक्टर जब्त

                बम्हनीडीह, बिर्रा और शिवरीनारायण क्षेत्र में संयुक्त जांच, 8...

                Related Articles

                Popular Categories