रायपुर : महतारी वंदन से बदली सोच : बेटी के भविष्य के लिए हर महीने कर रहीं निवेश

          मुंगेली की केशमती बैगा ने सुकन्या समृद्धि योजना में शुरू की नियमित बचत 

          मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया धन्यवाद

          रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके परिवार के भविष्य को भी नई दिशा दे रही है। मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम चकदा की रहने वाली श्रीमती केशमती बैगा इसकी प्रेरक मिसाल बनकर उभरी हैं। मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाली केशमती महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि को खर्च करने के बजाय अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में नियमित रूप से जमा कर रही हैं।

          आर्थिक रूप से सीमित संसाधनों के बावजूद केशमती ने यह साबित किया है कि छोटी-छोटी बचत भी भविष्य की बड़ी सुरक्षा बन सकती है। उनका मानना है कि आज की यह नियमित बचत आगे चलकर बेटी की शिक्षा, उच्च अध्ययन और अन्य आवश्यकताओं में मजबूत सहारा बनेगी। महतारी वंदन योजना ने उन्हें न केवल आर्थिक संबल दिया है, बल्कि भविष्य के लिए योजनाबद्ध बचत करने का आत्मविश्वास भी प्रदान किया है।

          केशमती कहती हैं कि पहले नियमित बचत करना मुश्किल लगता था, लेकिन अब हर महीने मिलने वाली राशि से बेटी के नाम निवेश करना आसान हो गया है। उनके लिए यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बेटी के सपनों को साकार करने का माध्यम बन गई है।

          केशमती बैगा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली इस जनकल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल हजारों माताओं के मन में अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य के प्रति नया विश्वास जगा रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक कल 25 अगस्त को

                    बैठक में संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी सहित...

                    Related Articles

                    Popular Categories