RAIPUR : मामा-भांजा से लूट करने वाले पकड़ाए, ई-रिक्शा में घूमकर ढूंढते थे शिकार, शक न हो करके नाबालिग मारता था झप्पटा

            RAIPUR: राजधानी रायपुर में नवरात्र में काली मंदिर का दर्शन करने आए मामा-भांजा से लूट की वारदात हो गई। इस वारदात को करने वाले एक नाबालिग समेत 3 लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये लूटेरे ई-रिक्शा में सवार होकर लूट के लिए शिकार खोजते थे। फिर मौका मिलते ही एक नाबालिग को सामने वाले के पर्स या फोन पर झप्पटा मारने भेज देते। काम पूरा होते ही सभी ई-रिक्शा में बैठकर फरार हो जाते।

            इन आरोपियों ने शहर के 4 अलग-अलग इलाकों में पर्स और मोबाइल की लूट को अंजाम दिया है। लुटेरों ने पुलिस को बताया कि वे भीड़-भाड़ वाले इलाकों को टारगेट करते थे। इसके लिए उन्होंने ई रिक्शा रखी हुई थी। जिससे वह शहर भर में घूमते रहते थे।

            सिविल लाइन स्थित काली माता मंदिर।

            सिविल लाइन स्थित काली माता मंदिर।

            24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

            लूटेरों ने 16 अप्रैल को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया। रानीतराई पाटन के रहने वाले देवेंद्र कुमार साहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि वे पेशे से किसान है। मंगलवार की शाम साढ़े 7 बजे के करीब वो सिविल लाइन स्थित काली मंदिर पहुंचा। उसने अपने भांजे के साथ काली मंदिर में पूजा पाठ की फिर वह नीचे सड़क पर आया। तभी तीन लुटेरे वहां पर आए और उन्होंने उससे मोबाइल छीन लिया। फिर वेई रिक्शा में बैठकर फरार हो गए।

            लूटेरों ने 16 अप्रैल को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया।

            लूटेरों ने 16 अप्रैल को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया।

            एक अन्य लूट का भी खुलासा

            इस लूट के बाद जब देवेंद्र ने आसपास पता किया तो छत्तीसगढ़ नगर टिकरापारा के रहने वाले शशि प्रकाश साहू के साथ भी लूट की घटना का पता चला। लुटेरे शशि प्रकाश का भी पर्स और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इन दोनों मामलों के सामने आने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने 3 लुटेरों अनिकेत बेहरा, मन हरपाल और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 4 मोबाइल फोन और पर्स बरामद किया गया है।

            इनके पास से 4 मोबाइल फोन और पर्स बरामद किया गया है।

            इनके पास से 4 मोबाइल फोन और पर्स बरामद किया गया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories