RAIPUR: युवती का बलात्कार कर जान से मारने की धमकी, आरोपी ने रास्ते से गुजरते समय दुप्पटा खींचा, 15 से अधिक मामलें है दर्ज

              RAIPUR: राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने युवती का बलात्कार कर जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी ने नशे की हालत में रास्ते से गुजर रही महिला का दुपट्टा खींचा। फिर उसके साथ गाली-गलौज भी की। इस बदमाश के खिलाफ आरंग थाने में ही 15 से अधिक मामले दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

              1 अप्रैल को पीड़िता ने आरंग थाने में FIR दर्ज करवाई कि वह शाम को साढ़े 5 बजे के करीब अपने बाड़ी में काम करके घर वापस लौट रही थी। उसके साथ एक अन्य महिला भी मौजूद थी। इसी समय समिया माता मंदिर के पास आरोपी गिरधारी पटेल आ गया। वो शराब के नशे में चूर था।

              आरोपी आरंग का आदतन गुंडा बदमाश है।

              आरोपी आरंग का आदतन गुंडा बदमाश है।

              पहले गाली-गलौज, फिर धमकी

              गिरधारी ने महिला और पीड़िता का रास्ता रोक लिया। उसने पहले अश्लील गाली गलौज दिया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो फिर बलात्कार कर जान से मारने की धमकी दे दी। इसके बाद पीड़िता ने आसपास शोरगुल मचाया।

              दुप्पटा खींचा, तो भागकर बचाई जान

              आरोपी सिर्फ यही नही रुका। हद तो तब पर हो गई जब उसने पीड़िता का दुपट्टा भी खींच दिया। जिसके बाद पीड़िता जैसे तैसे अपनी जान बचाकर भाग निकली। फिर घर वालों को जाकर पूरी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद घर वालों ने आरंग थाना जाकर FIR दर्ज करवाई।

              आदतन बदमाश है आरोपी

              पुलिस ने पिता की शिकायत के बाद आरोपी गिरधारी पटेल की खोजबीनकर उसे हिरासत में लिया। फिर उसे न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है। आरोपी आरंग का आदतन गुंडा बदमाश है। इसके खिलाफ 15 से अधिक मारपीट, आर्म्स एक्ट और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे क्राइम दर्ज है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories