रायपुर : रायगढ़ जिले में तीन पंचायत सचिव निलंबित

        • पीएम आवास में लापरवाही के मामले में हुई कार्रवाई

        रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में उदासीनता एवं लापरवाही का मामला पाए जाने पर जिला पंचायत रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेंद्र यादव ने जनपद पंचायत खरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत घघरा के सचिव श्री राजेश सारथी, ग्राम पंचायत बरगढ़ के सचिव श्री कमलेश्वर राठिया तथा ग्राम पंचायत सूती की सचिव श्रीमती माधुरी सिदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

        जिला पंचायत के सीईओ श्री यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को इस योजना के क्रियान्वयन के लिए सौंपे गए दायित्व का गंभीरता से निर्वहन करना तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को लगातार ग्रामीण इलाको का दौरा कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का मुआयना करने के साथ ही कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।



                Hot this week

                रायपुर : महानदी में बढ़ते जलस्तर से प्रभावित गांवों में पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                पड़ीगांव और सूरजगढ़ में ग्रामीणों से की मुलाकात, स्वास्थ्य...

                Related Articles

                Popular Categories