रायपुर : सरगुजा के तीन खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ के नेटबॉल टीम में हुआ चयन

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए भरपुर अवसर मिल रहा है। राज्य के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हो रहे हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर में 28 मई से 31 मई तक आयोजित होने वाली 4 थी सब-जूनियर फर्स्ट फाइव व 2 री सब-जूनियर मिक्स नेटबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सरगुजा नेटबॉल संघ के तीन खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ टीम में चयन हुआ है। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिला नेटबॉल संघ से बालक वर्ग से अमन ठाकुर तथा बालिका वर्ग में संजना मिंज और नैन्सी बिंद का चयन हुआ है। सरगुजा नेटबॉल खिलाड़ी लगातार जिले व राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। सरगुजा जिला से चयनित तीनों खिलाड़ियों को राज्य नेटबॉल संघ के पदाधिकारी के साथ सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


                              Hot this week

                              रायपुर : डीएमएफ मद से रायगढ़ जिले में विकास को मिली नई रफ्तार

                              स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना से जुड़ी परियोजनाओं को 15.85...

                              रायपुर : डी.डी.ओ. के बैंक खातों में अव्ययित राशि का ब्यौरा देने के निर्देश

                              प्रधान महालेखाकार कार्यालय ने बजट नियंत्रक अधिकारियों को 14...

                              रायपुर : सन्ना में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर आयोजित

                              103 दिव्यांगजनों ने लिया लाभ, 64 यूडीआईडी कार्ड के...

                              Related Articles

                              Popular Categories