रायपुर : डीएलएड के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा हेतु समय-सारणी जारी

          रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन डीएलएड के प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष पूरक/अवसर परीक्षा वर्ष 2025 की समय सारणी जारी कर दी गई है। जारी समय सारणी अनुसार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) नवीन पाठ्यक्रम अनुसार सैद्धांतिक पाठ्यक्रम के विषय (प्रथम वर्ष) हेतु 12 नवंबर से 27 नवंबर 2025 तक एवं डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) नवीन पाठ्यक्रम अनुसार सैद्धांतिक पाठ्यक्रम के विषय (द्वितीय वर्ष) हेतु 13 नवंबर से 25 नवंबर 2025 तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा समय सारणी मण्डल के वेबसाइट www.cgbse.nic.inपर भी उपलब्ध है। 



                    Hot this week

                    रायपुर : मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक

                    प्रमुख विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिए आवश्यक निर्देशरायपुर...

                    रायपुर : विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन

                    मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के...

                    Related Articles

                    Popular Categories