रायपुर : पर्यावरण दिवस पर मार्कफेड में वृक्षारोपण

              वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) मुख्यालय, नवा रायपुर में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राधिकारी अधिकारी श्री शशिकांत द्विवेदी, प्रबंध संचालक श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला और अपर आयुक्त सहकारिता श्रीमती सावित्री भगत ने कार्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। प्राधिकारी अधिकारी श्री शशिकांत द्विवेदी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है।

              वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

              प्रबंध संचालक श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। अपर आयुक्त सहकारिता श्रीमती सावित्री भगत ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-भागीदारी पर बल दिया। कार्यक्रम में मार्कफेड के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।


                              Hot this week

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना : महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही सम्मान की राशि

                              बुजुर्ग महिला लैनी अपने ईलाज सहित छोटी-मोटी जरूरतों को...

                              रायपुर : पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू

                              31 जुलाई तक भेजे जा सकेंगे नामांकनरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories