रायपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में स्वर्गीय फली सैम नरीमन और स्वर्गीय प्रशांत जायसवाल को दी गई श्रद्धांजलि…

              रायपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट-रूम में प्रख्यात ज्यूरिस्ट और भारत के पूर्व एडिशनल सॉलीसिटर जनरल स्वर्गीय श्री फली सैम नरीमन तथा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता और भारत के उच्चतम न्यायालय तथा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के बार एसोसिएशन के सदस्य स्वर्गीय श्री प्रशांत जायसवाल की मृतात्मा की शांति के लिए शोक सभा आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा तथा अन्य न्यायमूर्तिगणों की उपस्थिति में शोकसभा आयोजित की गई।

              मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने उपस्थितगणों को संबोधित करते हुए स्वर्गीय श्री फली सैम नरीमन और स्वर्गीय श्री प्रशांत जायसवाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया व श्रद्धांजलि अर्पित की महाधिवक्ता श्री प्रफुल्ल एन. भारत, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री उमाकांत सिंह चंदेल तथा डिप्टी सॉलीसिटर जनरल श्री रमाकांत मिश्रा ने भी उपस्थितगणों को संबोधित करते हुए स्वर्गीय श्री फली सैम नरीमन तथा स्वर्गीय श्री प्रशांत जायसवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया व श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा के दौरान उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, अधिवक्तागण, रजिस्ट्रार जनरल व न्यायिक अधिकारीगण, रजिस्ट्री के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : बिना पंजीकरण प्रचार पर सीजीरेरा की सख्त कार्रवाई

                              “डेला रेसकोर्स एंड इंटरनेशनल पोलो क्लब” प्रोजेक्ट पर क्रय-विक्रय...

                              Related Articles

                              Popular Categories