रायपुर : नेशनल हाइवे में ट्रक ड्राइवर से लूटपाट, देर रात बदमाशों ने कैश, मोबाइल और ट्रक की चाबी लूटकर हुए फरार

          RAIPUR: रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ड्राइवर से लूटपाट हो गई। देर रात 2 बदमाश ने कैश, मोबाइल और ट्रक की चाबी लूटकर फरार हो गए। जिसके बाद ट्रक ड्राइवर ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से 112 को फोन कर इसकी सूचना दी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर लूटेरो की तलाश कर रही है।

          बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर विजय यादव झारसुगुड़ा से लोहा लेकर रायपुर की ओर आ रहा था। इस दौरान जब वह छेरीखेड़ी इलाके में पहुंचा। तो नींद की झपकी आने की वजह से वह रुका हुआ था। इस दौरान बीके में सवार 2 अज्ञात लोग उसके पास पहुंचे। उन्होंने विजय से कैश और मोबाईल मांगा। उसने मना कर दिया। जिसके बाद लूटेरे उसकी जेब करीब 10 हजार रुपए, मोबाइल फोन और ट्रक की चाबी लूटकर फरार हो गए।

          FIR दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

          घबराए ट्रक ने आसपास लोगो से मदद मांगी। फिर पुलिस की 112 को इस लूटपाट की जानकारी दी। इस घटना के बाद मंदिर हसौद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : सौर ऊर्जा ने बदली दिवाकर लोधी के घर की तस्वीर

                    बिजली बिल हुआ शून्यप्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से...

                    रायपुर : राखी का बंधन, खुशियों का संसार-महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार

                    31वीं किस्त से बढ़ा रक्षाबंधन का उत्साह, ममता राजवाड़े...

                    Related Articles

                    Popular Categories