रायपुर : केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय सड़क कांग्रेस अन्तर्गत आयोजित तकनीकी प्रदर्शनी का किया अवलोकन

              रायपुर: केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में भारतीय सड़क कांग्रेस के 83वें अधिवेशन के तहत आयोजित तकनीकी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी का भ्रमण कर सड़क निर्माण, सड़क सुरक्षा, निर्माण सामग्री और सड़कों के रखरखाव से जुड़ी मशीनरी व उपकरणों की निर्माता तथा आपूर्तिकर्ता कंपनियों के प्रतिनिधियों से इनकी जानकारी ली। विभिन्न कंपनियों द्वारा यहां लगाए गए स्टॉल्स पर सड़क निर्माण से संबंधित तकनीकी मटेरियल्स, डिजाइन, टेक्नोलॉजी इत्यादि का प्रदर्शन आगामी चार दिनों तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री श्री अजय टम्टा और उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने भी श्री गडकरी के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया।


                              Hot this week

                              रायपुर : गेंदे की खेती से कुमारी चंद्राकर को अतिरिक्त आमदनी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): महासमुंद  जिले जिले के बागबाहरा...

                              रायपुर : सेवा सेतु बना आमजन का भरोसेमंद डिजिटल साथी

                              एक सप्ताह में मिला जाति प्रमाण पत्ररायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : विशेष लेख : योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू

                              सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत का हुआ त्वरित पहल

                              दिव्यांग हितग्राही को मिला व्हीलचेयररायपुर (BCC NEWS 24): शासन...

                              Related Articles

                              Popular Categories