रायपुर : वीबी-जी राम-जी योजना : ग्रामीणों को रोजगार, जल संरक्षण बना समृद्ध आजीविका का आधार

          रायपुर (BCC NE2WS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में 1 जून 2026 से लागू वीबी-जी राम-जी योजना ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभर रही है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों का संवर्धन, कृषि उत्पादकता में वृद्धि, पर्यावरण संरक्षण तथा टिकाऊ ग्रामीण अधोसंरचना का निर्माण करना है। इसके माध्यम से गांवों में स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण होने के साथ ग्रामीणों की आजीविका सुदृढ़ होगी और पलायन में भी कमी आएगी। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम सेम्हराडीह निवासी श्रमिक श्री हीरामन साहू ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांव में ही रोजगार मिलने से श्रमिकों को बाहर काम की तलाश में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि योजना के तहत किए जाने वाले कार्यों से ग्रामीणों की आय बढ़ेगी, गांव का विकास होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

          वीबी-जी राम-जी योजना के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन, वर्षा जल संचयन, तालाबों एवं जलाशयों का निर्माण एवं जीर्णाेद्धार, खेत समतलीकरण, मेड़बंदी, नाला उपचार, वृक्षारोपण, चारागाह विकास, कृषि एवं बागवानी को बढ़ावा, ग्रामीण सड़क एवं अन्य आधारभूत अधोसंरचना का निर्माण, सामुदायिक परिसंपत्तियों का विकास तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इन कार्यों से भूजल स्तर में सुधार, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, कृषि उत्पादन में वृद्धि और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित होगा। योजना में महिलाओं, दिव्यांगजनों तथा वंचित वर्गों की सहभागिता को भी विशेष महत्व दिया गया है, ताकि ग्रामीण विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सके।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories