Thursday, February 26, 2026

              रायपुर : मुख्यमंत्री साय को कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चंदेल ने राष्ट्रीय आम महोत्सव में शामिल होने का दिया न्यौता

              • कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों की समस्याओं के निराकरण हेतु सहयोग का अनुरोध किया

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने आज उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट कर कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित शिक्षण, अनुसंधान एवं प्रसार गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की। कुलपति डॉ. चंदेल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 6 से 8 जून, 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय आम महोत्सव के शुभारंभ समारोह में अतिथि के रूप में आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आम महोत्सव में शामिल होने हेतु सहर्ष मंजूरी प्रदान की।

              डॉ. चंदेल ने मुख्यमंत्री श्री साय कोकृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कार्यरत 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों में कार्यरत वैज्ञानिकों एवं अन्य कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन में आ रही समस्याओं के संबंध में अवगत कराते हुए इन समस्याओं के निराकरण हेतु राज्य शासन की ओर से वित्तीय मदद दिये जाने का अनुरोध किया। इसी प्रकार उन्होंने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंगर्तगत संचालित महाविद्यालयों से सेवानिवृत्त होने वाले प्राध्यापकों एवं अन्य कमर्चारियों को पेंशन प्रदान करने हेतु भी राज्य सरकार की ओर से वित्तीय सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। मुुख्यमंत्री श्री साय ने डॉ. चंदेल को इन समस्याओं के निराकरण हेतु सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए हर संभव मदद दिये जाने का आश्वासन दिया। 


                              Hot this week

                              रायपुर : नवजीवन की ओर बढ़ते कदम : पुनर्वास नीति से बदली तकदीर, बदली तस्वीर

                              कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पुनर्वास केंद्र में वितरित...

                              Related Articles

                              Popular Categories