रायपुर: वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह: जनजागरूकता संबंधी विविध कार्यक्रम आयोजित…

            रायपुर: छत्तीसगढ़ में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान लोगों में जनजागरूकता व जनभागीदारी सुनिश्चित कर वन्यजीवों के संरक्षण एवं सुरक्षा हेतु विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू एवं सफारी में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के दिशा-निर्देशन तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन्य बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री सुधीर अग्रवाल के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रम जंगल सफारी प्रबंधन द्वारा आयोजित किए गए।

            वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नंदनवन जू एवं सफारी, नवा रायपुर में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान 02 अक्टूबर को स्वच्छता ही सेवा स्वच्छता रैली, 03 अक्टूबर को वन्यजीवों की पारिस्थितिकी तंत्र में भूमिका, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा 04 अक्टूबर को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी तरह 05 अक्टूबर को वाद-विवाद प्रतियोगिता, 06 अक्टूबर को निबंध प्रतियोगिता, 7 अक्टूबर को फोटोग्राफी प्रतियोगिता, जंगल सफारी/बॉटनिकल गार्डन से संबंधित और 08 अक्टूबर बर्ड वाचिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण भी किया गया।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories