रायपुर : बलौदाबाजार में विकास की बयार

              जिला खनिज न्यास निधि से 1.05 करोड़ रुपये के 14 निर्माण कार्यों को मिली हरी झंडी

              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्रामीण अंचलों का सर्वांगीण विकास देश की प्रगति के लिए बहुत जरूरी है। इसमें पक्की सड़कें, हर घर साफ़ पानी, बिजली, अच्छे स्कूल, अस्पताल और डिजिटल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं। इन कामों से गाँवों के लोगों का जीवन सुधरता है और शहर की तरफ पलायन कम होता है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य के राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर बलौदाबाजार जिले के सिमगा और बलौदाबाजार ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों के लिए जिला खनिज न्यास निधि (DMF) के अंतर्गत कुल 105 लाख (1.05 करोड़) रुपये के 14 विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

              ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समुचित विकास और जन-सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिला खनिज न्यास निधि के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर माहौल तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्कूलों में अतिरिक्त कमरों, प्रार्थना शेड और बाउंड्रीवाल के निर्माण से जहां विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा, वहीं सीसी रोड के निर्माण से ग्रामीणों के आवागमन की राह आसान और सुगम होगी।

              इस नई स्वीकृति के तहत सिमगा जनपद क्षेत्र के ग्राम उड़ेला में प्राथमिक शाला के 02 अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 10 लाख रुपये तथा भोथाडीह में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके साथ ही सिनोधा, टेकारी और धोबनडीह (बुड़गहन) में 10-10 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा वहीं दूसरी ओर, बलौदाबाजार जनपद क्षेत्र में शिक्षा और अधोसंरचना को बढ़ावा देते हुए भद्रापाली के शासकीय प्राथमिक शाला में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये और लिमाही तथा धंवई के प्राथमिक शालाओं में अहाता (बाउंड्रीवाल) निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त कोकड़ी में 10 लाख रुपये तथा कंजीत, खैरवारडीह (ढनढनी), ढाबाडीह, ढाबाडीह ‘ख’ और पुरेना (धंवई) में 5-5 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्यों की मंजूरी दी गई है। इन सभी निर्माण कार्यों की औपचारिक स्वीकृति 4 अगस्त 2026 को जारी कर दी गई है। इन विकास कार्यों के स्वीकृत होने से स्थानीय ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों में खासा उत्साह है, क्योंकि इससे न केवल गांवों का संपर्क बेहतर होगा बल्कि प्राथमिक शिक्षा के ढांचे में भी व्यापक सुधार देखने को मिलेगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 05 अगस्त 2026

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              रायपुर : मंत्रिपरिषद की बैठक आज

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की...

                              रायपुर : जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम में जीवन का आधार बना जल स्रोत

                              विकसित भारत जी-राम-जी योजना से बदली वनांचल गाँवों की...

                              रायपुर : विशेष लेख : सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़

                              बच्चों के पोषण, संरक्षण और सर्वांगीण विकास का नया...

                              Related Articles

                              Popular Categories