रायपुर : शासन के सहयोग और आत्मविश्वास से बदली जीवन की दिशा

              • लखपति दीदी के रूप में बनीं ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण अंचलों में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। शासन के सहयोग, निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प से बलरामपुर जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम विजयनगर की निवासी श्रीमती बेलाल अंसारी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और लखपति दीदी के रूप में पहचान बनाकर क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं।

              एक समय श्रीमती बेलाल अंसारी का परिवार गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। परिवार की मासिक आय मात्र 1000 से 1500 रुपये के बीच थी, जिससे घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति भी कठिन हो गई थी। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन उनके लिए आशा की किरण बनकर आई। उन्होंने स्व-सहायता समूह से जुड़ने का निर्णय लिया, जहां नियमित बैठकों और ग्राम भ्रमण के माध्यम से उन्हें कार्य और व्यवसाय की नई समझ मिली। समूह के माध्यम से श्रीमती अंसारी ने चरणबद्ध रूप से कुल 2 लाख 72 हजार 650 रुपये का ऋण प्राप्त किया। इस पूंजी से उन्होंने कृषि एवं पशुपालन जैसे विविध आजीविका गतिविधियों की शुरुआत की। परिणामस्वरूप उनकी आय में निरंतर वृद्धि हुई और आज उनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक हो गई है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories