रायपुर : रिंग रोड-2 पर बने रहे तीन फ्लाई-ओवर्स के काम में आएगी तेजी

              लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता व समय-सीमा में काम सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

              रायपुर (BCC NEWS 24): लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज रायपुर के रिंग रोड क्रमांक-2 में भनपुरी और टाटीबंध के बीच बन रहे तीन फ्लाई-ओवर्स के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने तीनों फ्लाई-ओवर्स के काम में तेजी लाते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तीनों साइट्स पर काम देख रहे अभियंताओं को गंभीरता और सक्रियता से कार्यों की रोज मॉनिटरिंग करने तथा निर्माण एवं निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।

              लोक निर्माण विभाग द्वारा रिंग रोड क्रमांक-2 में भनपुरी और टाटीबंध के बीच सरोरा चौक, हीरापुर चौक और बंगाली होटल चौक पर सिक्स-लेन फ्लाई-ओवर्स का निर्माण किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री बंसल ने दोनों ओर के सर्विस रोड्स, नालियों के कवर और फुटपाथों की अच्छी फिनिशिंग और समतलीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फ्लाई-ओवर्स के ऊपर और नीचे आवाजाही शुरू होने के बाद लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होना चाहिए। फ्लाई-ओवर्स के किसी भी हिस्से के काम में लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से काम नहीं होना चाहिए।

              उन्होंने तीनों कार्यस्थलों के आसपास अच्छी साफ-सफाई रखने को कहा। विभागीय सचिव ने तीनों कार्यस्थलों में पूरी सावधानी बरतते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने फ्लाई-ओवर्स और सर्विस रोड्स के निर्माण में सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का भी कड़ाई से पालन करने को कहा।


                              Hot this week

                              रायपुर : विशेष लेख : नैनो उर्वरक- छत्तीसगढ़ के खेती-किसानी में आई नई क्रांति

                              किसान भईयों को कम लागत में होगी अधिक पैदावारीरायपुर...

                              रायपुर : रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                              मुख्यमंत्री ने रामगढ़ पहुँचकर निहारी सीताबेंगरा की प्राचीन विरासतजोगीमारा...

                              Related Articles

                              Popular Categories