रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की जानकारी हेतु कार्यशाला का आयोजन

              • हितग्राहियों ने साझा किए अनुभव

              रायपुर: बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विद्युत संभाग भाटापारा द्वारा गुरुवार को जनपद पंचायत कार्यालय, भाटापारा में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सीएसपीडीसीएल के अधिकारी, क्षेत्रीय राइस मिलर्स, वेंडर्स, जनप्रतिनिधि और योजना के हितग्राही उपस्थित रहे।

              कलेक्टर श्री दीपक सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में अधिकारियों द्वारा योजना के लाभ, सोलर पैनल इंस्टालेशन, सरकार द्वारा सब्सिडी, वेंडर सूची और ऋण प्रावधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। हितग्राहियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। लाभान्वित हितग्राही अनिल अग्रवाल एवं भुवन सिंह ठाकुर ने बताया कि योजना के तहत सोलर पैनल लगाने से पूर्व में 1500-2000 रुपये आने वाला विद्युत बिल घटकर 300 रुपये तक आ गया है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि योजना से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिल रहा है क्योंकि इससे कोई प्रदूषण नहीं होता।

              कार्यशाला में कार्यपालन अभियंता वी.के. राठिया, सहायक अभियंता वासुदेव साहू, अवैलशन खेस, एल.एन. कंवर, कनिष्ठ अभियंता मुकेश देवांगन, अभिषेक साहू, जयनारायण साहू, मनोज साहू, सौरभ देवांगन, भोला प्रसाद साकेत, पुनीत शुक्ला, जनपद सीईओ हिमांशु वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


                              Hot this week

                              रायपुर : शाबाश निकिता बिटिया… छत्तीसगढ़ को आप पर गर्व है – मुख्यमंत्री साय

                              खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ को पहला...

                              Related Articles

                              Popular Categories